घूरी ग्राम प्रधान और लेखपाल नहीं मानते जिलाधिकारी के आदेश
मामला रायबरेली के डलमऊ तहसील के ग्राम घूरी का है जहां पर अन्नपूर्णा भवन ( कोटा ) के निर्माण का है जो कि जिलाधिकारी ने शासना आदेश पर सभी अन्नपूर्णा भवन संभवत पंचायत भवन के पास में होना चाहिए जिससे लोगों को आने-जाने में और राशन प्राप्त करने में कोई समस्या ना हो यह आदेश सभी ग्राम प्रधान एवं लेखपालों को दिया गया था लेकिन वही पर घूरी ग्राम प्रधान और लेखपाल की मिलीभगत से गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर बनाने के प्रयास में है वही पर ग्रामीणों का कहना है कि जिस भूमि को आवंटन लेखपाल द्वारा किया गया है वह हम गांव के लोगों कब्रिस्तान है जिस पर अन्नपूर्णा भवन बनाने का प्रयास कर रहे हैं कई बार शिकायतों के बावजूद लेखपाल जांच के लिए आते हैं और ग्राम प्रधान के घर पर बैठकर चाय पीकर फर्जी रिपोर्ट लगाकर वापस चले जाते हैं जिससे ग्रामीणों ने कई बार जिलाधिकारी महोदय व उप जिलाधिकारी महोदय को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई आखिर देखना है इस बार जिलाधिकारी महोदय इस पर क्या कार्रवाई करती हैं






