लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी ने दिए कड़े निर्देश
लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से लखनऊ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष माननीय विकास चौधरी जी ने की। इस बैठक में पार्टी संगठन को लेकर कई बड़े बदलाव किए गए तथा सभी पदाधिकारियों को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी जी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पार्टी को ज़मीनी स्तर से बूथ स्तर तक मजबूत करना अब सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर संगठन को विस्तार देने का कार्य करे और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़े।
आगामी 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए बैठक में विशेष रणनीति बनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष जी ने निर्देश दिया कि हर बूथ को मजबूत किया जाए, नियमित जनसंपर्क अभियान चलाया जाए तथा समय-समय पर समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएँ। संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक माह चार बैठकें आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष जी का जोरदार स्वागत किया और उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जी ने सभी पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया, जिससे कार्यकर्ताओं के भीतर नया जोश और उमंग देखने को मिला।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश प्रधान महासचिव नागेंद्र पासवान जी, सुभाष चंद्र जी, प्रदेश उपाध्यक्ष, लखनऊ जिला अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह जी, अनुराग जी, प्रदेश महासचिव भूप सिंह जी तथा मीडिया प्रभारी निर्भय सिंह जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में यह भी स्पष्ट रूप से देखने को मिला कि पार्टी का लेबर सेल प्रकोष्ठ सबसे अधिक सक्रिय और मजबूत रूप में कार्य कर रहा है। इस प्रकोष्ठ की तैयारियाँ तेज़ी से चल रही हैं और युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी जी लगातार मेहनत कर अपने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे हैं।
यह पार्टी के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी जी सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
धन्यवाद।






