best news portal development company in india

पुरानी रंजिश की घटना अधेड़ व्यक्ति ने चार दिन बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम

SHARE:

पुरानी रंजिश की घटना अधेड़ व्यक्ति ने चार दिन बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम

हमलावरों ने छप्पर की थूनी से पीट-पीटकर मारा

रायबरेली, 30 नवंबर 2025। रायबरेली मिल एरिया थाना क्षेत्र अमावां चौकी ग्राम हीरालाल के पुरवा में पुरानी रंजिश के चलते हुई हत्या। मृतक रामबरन (उम्र करीब 50 वर्ष) 25 नवंबर 2025 की रात मे अपनी चारपाई पर लेटा हुआ था। तभी गांव के ही तीन युवक – नरेंद्र पुत्र राजाराम, जितेंद्र पुत्र सुंदरलाल और वरुण कुमार पुत्र रमेश कुमार चुपके से आए और हाथ में ली हुई मोटी छप्पर की थूनी (डंडा) से हुए रामबरन पर ताबड़तोड़ वार करने लगे।
हमले से रामबरन के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर बगल में सो रही उनकी पत्नी कमलेश कुमारी जागीं और तीनों आरोपियों को भागते हुए देख लिया। पीड़ित का कहना है कमलेश कुमारी के शोर मचाने पर गांव के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए,लेकिन तब तक रामबरनबेहोश हो चुका था। ग्रामीणों ने तुरंत रामबरन को अमावा अस्पताल पहुंचाया और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। वहां से भी चोटें जानलेवा होने के कारण ट्रामा सेंटर, लखनऊ भेजा गया। इलाज के दौरान 28 नवंबर 2025 को रामबरन ने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने सीधे तौर पर नरेंद्र, जितेंद्र और वरुण पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। लोग लाश लेकर सड़क पर उतर आए और अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। काफी देर बाद एसओ मिल एरिया मौके पर पहुंचे और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया,तब जाकर परिजनों ने शव का दाह-संस्कार किया।

Leave a Comment